हमारा विद्यालय पर निबंध | essay on our school in hindi

hamara vidyalay per nibandh

भूमिका

मैं बुनियादी उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ता हूँ। यह जयप्रकाश नगर मुख्य मार्ग , रांची पर अवस्थित है। यह अपने क्षेत्र के प्रमुख विद्यालयों में से एक है। इस विद्यालय में नामांकन कराने हेतु लिखित परीक्षा देनी पड़ती है।

विद्यालय परिवेश

हमारे विद्यालय की इमारत अत्यंत विशाल है। यह सुंदर पत्थरों एवं ईंटों की बनी है। इसमें करीब 60 कक्ष हैं। सभी कक्ष हवादार हैं। सूर्य की रोशनी हर एक कक्ष को आलोकित करती है। इसमें एक पुस्तकालय भी है , जिसमें पुस्तकों की भारी संख्या है। इस पुस्तकालय में धार्मिक से लेकर आध्यात्मिक पुस्तकें उपलब्ध है। इस तरह सभी विषयों की पुस्तकें यहाँ उपलब्ध हैं , मनोरंजक भी व ज्ञान वर्द्धक भी । पुस्तकें हमारी सबसे अच्छी मित्र हैं। यह न केवल हमारे ज्ञान में वृद्धि करती हैं , बल्कि हमारी बुद्धि व सामान्य ज्ञान को भी बढ़ाती हैं।

hamara vidyalay per nibandh

प्रयोगशाला

हमारे विद्यालय की प्रयोगशाला भी बहुत बड़ी है। इसमें विज्ञान और गणित की अलग-अलग प्रयोगशाला है। जिसमें हमारी आवश्यकता के सभी उपकरण व अन्य वैज्ञानिक साजो-सामान मौजूद हैं। विद्यालय में संगीत के विषय का भी अध्यापन होता है। अतः संगीत विषय के लिए एक संगीत कक्ष भी है। जिसमें संगीत से जुड़े सभी प्रकार के वाद्य यंत्र यथा हारमोनियम, तबला, गिटार, बांसुरी, ढोलक इत्यादि उपलब्ध है।

hamara vidyalay per nibandh

विद्यालय का स्तर

हमारा विद्यालय नर्सरी कक्षा से लेकर 12 वीं कक्षा तक है। प्रत्येक कक्षा के तीन विभाग हैं। विद्यालय में एक करीब दो हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। यहां करीब 150 से अधिक कर्मचारी कार्य करते हैं। सभी कर्मचारी योग्य एवं दक्ष हैं। वे नियमित समय पर विद्यालय आते हैं और अपना काम पूरी ईमानदारी के साथ करते हैं। विद्यालय के सभी शिक्षक प्रशिक्षित है। हमारे प्राचार्य एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं। वह विद्यार्थियों तथा कर्मचारियों में भी लोकप्रिय हैं। वह कड़ा अनुशासन रखते हैं। विद्यालय के कार्यालय का कार्य एक लिपिक व खजांची द्वारा देखा जाता है। सभी बहुत परिश्रमी है।

विशेष सुविधा

विद्यालय में दो खेल के मैदान हैं। एक टेनिस के लिए प्रयुक्त होता है और दूसरा क्रिकेट व अन्य खेलों के लिए। हमारे विद्यालय में एक तरणताल भी है। हमारे विद्यालय का अल्पाहार गृह साफ-सुथरा है। इसमें करीब 500 लोग एक साथ बैठकर अल्पाहार कर सकते हैं। विद्यालय में एक बगीचा भी स्थित है , जहां हर समय फूल लगे पौधे शोभित होते हैं। फूलों का यह बगीचा सालों भर हरा भरा दिखाई देता है। फूलों की खुशबू से विद्यालय का परिवेश मंत्रमुग्ध होता रहता है। हम मध्यावकाश का समय वहीं बिताते हैं।

शैक्षिक वातावरण

हमारा विद्यालय प्रत्येक क्षेत्र में उन्नति कर रहा हैं। शैक्षिक क्षेत्र में इसका बहुत अच्छा नाम है। इसके विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षाओं में पहले दूसरे स्थानों पर आते हैं और अपने विद्यालय का नाम रोशन करते हैं। खेल के क्षेत्र में भी यह उन्नति कर रहा है। यहां भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताएं होती रहती है और हमारी टीम विजयी होती है। हमारे विद्यालय ने अनेक ट्रॉफी , शील्ड एवं मेडल भी जीते हैं। वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भी हमारे विद्यार्थी अच्छे प्रवीण माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें:- मेरा गांव पर निबंध

निष्कर्ष

हमारा विद्यालय रांची के अच्छे विद्यालयों में से एक माना जाता है। इस विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी अपने जीवन में किसी न किसी क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ अपना नाम भी रोशन करते हैं। हमें अपने विद्यालय पर गर्व है। मैं इसका विद्यार्थी होने पर अच्छा अनुभव करता हूँ।

Post a Comment

Previous Post Next Post